{"_id":"5b6256ef4f1c1b913e8b4a06","slug":"bjp-is-banyan-tree-which-breaks-the-leaf-dries-up-avinash-rai-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा वट वृक्ष है, जो पत्ता टूटता है वह सूख जाता है : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा वट वृक्ष है, जो पत्ता टूटता है वह सूख जाता है : खन्ना
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान : पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जहां तैयारियां तेज कर दी है, वहीं जुबानी जंग भी जारी है। भाजपा से अलग हुए दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी जहां लगातर बयानबाजी कर भाजपा को घेरने में जुटे हैं। राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवारी के अलग होने के मामले में पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि भाजपा वट वृक्ष है और जो पत्ता इससे टूटता है, वह सूख जाता है।
विज्ञापन
खन्ना ने जयपुर में पत्रकारों से कहा कि पार्टी से अलग होने के बाद कोई भी व्यक्ति नेता नहीं बन सका है। भाजपा एक संगठित दल है जो एक विचारधारा से जुड़ा हुआ है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक एक व्यवस्था में काम करते हैं। लेकिन जो संगठन या विचारधारा से अलग हुआ, उसे कामयाबी मिलना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घनश्याम तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनकी यात्रा 'राजस्थान गौरव यात्रा' के नाम से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी यात्रा निकाल रही हैं। पहले मुख्यमंत्री ने सुराज संकल्प यात्रा नाम रखा था, जो बाद में बदल दिया गया। खन्ना ने कहा कि यात्रा का नाम बदलने का निर्णय सामूहिक था।
विज्ञापन