फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP gave training to all 200 assembly constituencies of the state

Bundi: सभी 200 विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों को बीजेपी ने दी ट्रेनिंग, चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी

Sat, 06 May 2023 08:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 May 2023 08:33 AM IST
सार

राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने विस्तारकों को ट्रेनिंग देने का तीन दिन का प्रोग्राम चला रखा है।

विज्ञापन
BJP gave training to all 200 assembly constituencies of the state
भारतीय जनता पार्टी की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नए विस्तारकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन राजस्थान की 200 विधानसभाओं से आए हुए सभी विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने विस्तारकों को ट्रेनिंग देने का तीन दिन का प्रोग्राम चला रखा है। बूंदी में लग रहे हैं प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने विस्तारकों को विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी पार्टी संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


ये विस्तारक सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स को बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए कन्वेंशन करेंगे। नॉन बीजेपी वोटर्स को बीजेपी में लाने का टास्क इन्हें दिया गया है। अगले छह महीने विस्तारक घर-घर जाकर लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। सामाजिक जुड़ाव और कार्यक्रमों में जन सहभागिता के साथ केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाएं लोगों को बताएंगे। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधना, मानसून पीरियड में पौधरोपण करना, सेवा और गरीब कल्याण के काम करना, आदिवासी वनवासी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर जन संपर्क करना, बूथ और मंडल लेवल पर बनी बीजेपी की कमेटियों से कोऑर्डिनेट पर चुनावी तैयारियां करना जैसे काम ये विस्तारक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम, चेहरे और काम के आधार पर वोट मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में ये नेता रहे मौजूद
विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा विस्तारक अभियान के प्रभारी विजेंद्र पूनिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, बूंदी विधायक अशोक डोगरा, के.पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विस्तारक अभियान के कोटा संभाग प्रभारी गौरव शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को समापन समारोह में बूंदी जिले के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। समापन सत्र में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed