{"_id":"1ab39026-8d82-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-demands-scaling-down-of-diplomatic-relations-with-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रक्षा बजट बढ़ाकर सेना को और दुरुस्त करे सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रक्षा बजट बढ़ाकर सेना को और दुरुस्त करे सरकार'
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को रक्षा बजट बढ़ाकर सेना का आधुनिकीकरण करना चाहिए।
विज्ञापन
पाक और चीन के बीच बढ़ते संबंध और अफगानिस्तान से नाटो सेना हटने के बाद भविष्य में भारत को मिलने वाले चुनौतीपूर्ण हालातों से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना को और दुरुस्त करने का मतलब किसी देश पर आक्रमण करना नहीं है, बल्कि देश में शांति की गारंटी बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।
उनके अनुसार शक्तिशाली के आगे कोई सिर नहीं उठाता। इस बात को ध्यान में रखकर देश की फौज को और मजबूत बनाना होगा।
आतंकवाद से लड़ने की नहीं है कोई योजना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जामडोली (जयपुर) स्थित केशव विद्यापीठ में शुरू हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधिसभा की बैठक में हिस्सा लेने आए राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के पास आतंकवाद से निपटने के लिए न तो कोई ठोस योजना है और न ही दृढ़ निश्चय।
विज्ञापन
पाक प्रायोजित आतंकवाद बढ़ रहा है। ऐसे में भारत को पाक की चिकनी चुपड़ी बातों में न आकर सख्त रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र को पाक से तुरंत भारतीय उच्चायुक्त को बुला लेना चाहिए। आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा केंद्र सरकार के साथ है।
विज्ञापन
हिंदू विस्थापितों की कोई सुनवाई नहीं
राजनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार पाक और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार से परेशान होकर भारत में शरण लेने वाले हिंदुओं के संरक्षण पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास हिंदू विस्थापितों के लिए कोई राहत व पुनर्वास नीति नहीं है।
यौन संबंधों की उम्र घटाना संस्कृति के खिलाफ
आरएसएस के सह कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि देश में सहमति से यौन संबंध बनाने की उम्र 18 से 16 किए जाने वाला विधेयक भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। संघ की प्रतिनिधि सभा में इस मुद्दे पर मंथन होगा और इसके बाद इस मुद्दे पर राय दी जाएगी। बैठक में एफडीआई, आतंकवाद, महिला अत्याचार जैसे गंभीर विषय पर चर्चाएं हो रही हैं।