फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP constitutes five member committee on Dausa Gang rape and murder case

Rajasthan: दौसा सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले पर भाजपा ने समिति का किया गठन, आज पहुंचेगी टीम

Tue, 26 Apr 2022 02:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 02:40 PM IST
सार

दौसा में पीहर जा रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
BJP constitutes five member committee on Dausa Gang rape and murder case
सतीश पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

दौसा गैंगरेप और हत्या मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति मंगलवार को दौसा पहुंचकर मामले की तथ्यात्मक जानकारी लेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेगी।

विज्ञापन


समिति में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग और प्रदेश पैनलिस्ट लक्ष्मीकांत भारद्वाज शामिल हैं। 

विज्ञापन

ये है मामला

दौसा के रामगढ़ पचवारा थाने में 24 अप्रैल को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जयपुर कमिश्नरेट के बस्सी थाना क्षेत्र के कुंए से महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक महिला के पति ने बताया कि 23 अप्रैल को मैंने अपनी पत्नी को ससुराल से पीहर के लिए रवाना किया था लेकिन वह पीहर नहीं पहुंची बदमाशों ने बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed