फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP celebrated the birth anniversary of Subhash Chandra Bose as Valor Day

Ajmer News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Tue, 23 Jan 2024 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 08:40 PM IST
सार

भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा- सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी, महान क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस मां भारती के वीर सपूत थे।

विज्ञापन
BJP celebrated the birth anniversary of Subhash Chandra Bose as Valor Day
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अजमेर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा- सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी, महान क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस मां भारती के वीर सपूत थे। उन्होंने  मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। हमनें उनके जीवन और साहस को याद करते हुए उनका सम्मान किया।  
विज्ञापन


नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने भारत के युवाओं को देश के पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर योगेश शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, दीपक भाकर, मनोज डिडवानिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, हेमंत सांखला, रचित कच्छावा, अजय नरूका, मुकेश सोनी, गंगाराम सैनी, गजेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप कुड़ी, संजय चौहान, विकास माथुर, सुरेंद्र माथुर, तेजपाल साहनी, गजेन्द्र गहलोत समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed