फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP and Congress face off in Ajmer mayoral election; eyes also on 11 independent candidates

उत्तर की अनामिका या दक्षिण की किरण?: अजमेर मेयर चुनाव में आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस, 11 निर्दलीयों पर भी नजर

Wed, 16 Sep 2026 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

अजमेर मेयर चुनाव में भाजपा ने अनामिका शर्मा और कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को प्रत्याशी बनाया है। दोनों सामान्य महिला वार्ड से जीतकर आई हैं। निगम में किसी दल को बहुमत नहीं मिला, इसलिए 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।

विज्ञापन
BJP and Congress face off in Ajmer mayoral election; eyes also on 11 independent candidates
अजमेर में मेयर की कुर्सी पर किसका कब्जा? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ होने लगी है। भाजपा ने अनामिका शर्मा और कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों उम्मीदवारों ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

विज्ञापन

नगर निगम का मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से चुनाव जीतकर निगम तक पहुंची महिला पार्षदों को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की प्रत्याशी अनामिका शर्मा सामान्य वर्ग से हैं, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ओबीसी वर्ग से आती हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल वार्ड 57 से पार्षद निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीतू सिंह को 284 मतों से हराया था। किरण गढ़वाल स्नातक हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 11.59 करोड़ रुपये है। वह गृहिणी हैं। उनके पति दिलीप गढ़वाल लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं और मैरिज गार्डन का व्यवसाय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अजमेर में पहली बार जीतीं चुनाव: अब मेयर की दावेदार; जानिए कौन हैं अनामिका शर्मा

किरण गढ़वाल को नामांकन के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल खुद गाड़ी चलाकर नगर निगम लेकर पहुंचे। निगम परिसर पहुंचने के बाद किरण गढ़वाल ने नगर निगम की चौखट को नमन किया और परिसर में स्थापित भगवान गणपति के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

वहीं, भाजपा ने अनामिका शर्मा को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। अनामिका शर्मा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पार्षद चुनी गई हैं, जबकि कांग्रेस की किरण गढ़वाल अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। ऐसे में मेयर चुनाव में अजमेर उत्तर और दक्षिण की राजनीतिक तस्वीर भी महत्वपूर्ण हो गई है।

80 वार्डों में किसी दल को बहुमत नहीं
अजमेर नगर निगम के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 37 वार्ड, भाजपा ने 32 वार्ड और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की है। निगम में बहुमत के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। मेयर चुनाव में 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

अब दोनों दलों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि जीते हुए सभी निर्दलीय पार्षद उनके साथ हैं और कांग्रेस निगम में बोर्ड बनाने जा रही है। मेयर की कुर्सी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर दोनों खेमों में बैठकों और संपर्कों का दौर तेज हो गया है।

खास बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सामान्य महिला वर्ग से चुनाव जीतकर आई महिला पार्षदों को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। ऐसे में अजमेर मेयर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा और कांग्रेस की किरण गढ़वाल के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed