फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal said on Bikaner tour: New law will bring transparency in Waqf properties

Rajasthan: 'वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाएगा नया कानून' बीकानेर दौरे पर बोले केंद्रीय मंत्री मेघवाल

Mon, 07 Apr 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

बीकानेर वासियों को बड़ी सौगात देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि शहर से जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इस सेवा का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal said on Bikaner tour: New law will bring transparency in Waqf properties
अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ संपत्तियों और विकास परियोजनाओं को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ व्यवस्था में लंबे समय से पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी रही है, जिसका नुकसान खासतौर पर मुस्लिम समाज के कमजोर तबकों महिलाओं, गरीब मुसलमानों और पसमांदा समुदाय को उठाना पड़ा है।

विज्ञापन

मेघवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए वक्फ कानून के तहत देशभर में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया जाएगा और उन पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा, बल्कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में भी सहायक होगा। मेघवाल ने भरोसा जताया कि राजस्थान में भी इस कानून के प्रभाव जल्द देखने को मिलेंगे और वक्फ संपत्तियों का समुचित प्रबंधन संभव हो सकेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: उमराह जाने की खुशी में हो रहा था कार्यक्रम, तभी अचनाक गैस सिलेंडर में लगी आग; मचा हड़कंप    

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर वासियों को बड़ी सौगात देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि शहर से जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इस सेवा का शुभारंभ होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से बीकानेर के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed