फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   There was a commotion in Jodhpur due to fire during a program in the house

Jodhpur Fire: उमराह जाने की खुशी में हो रहा था कार्यक्रम, तभी अचनाक गैस सिलेंडर में लगी आग; मचा हड़कंप

Mon, 07 Apr 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

Jodhpur: नागोरी गेट के भीतरी इलाकों में तंग गलियों के कारण दमकल और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रास्ता साफ कराया, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकी।

विज्ञापन
There was a commotion in Jodhpur due to fire during a program in the house
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के नागोरी गेट क्षेत्र स्थित मियो की मस्जिद इलाके में रविवार को एक रहवासी मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि घर में उमराह की खुशी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, उसी दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

आग लगने के चलते घर में मौजूद कई लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कुछ घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग भारी नुकसान कर चुकी थी।

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन मौके पर जुटा, रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखाई तेजी
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मंगलेश चुंडावत, थाना अधिकारी अनिल कुमार, निरीक्षक शेफाली जाति सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: झुलसा देने वाली गर्मी से आमजन परेशान, पारा 41 डिग्री पार...अजमेर में हीटवेव की चेतावनी    

तंग गलियों ने बढ़ाई मुश्किलें
नागोरी गेट के भीतरी इलाकों में तंग गलियों के कारण दमकल और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रास्ता साफ कराया, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकी। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।

नीचे थीं दुकानें, आग तेजी से फैली
जिस मकान में आग लगी, उसके नीचे एक किराने की दुकान और लकड़ी का कारखाना स्थित था। लकड़ी का कारखाना होने की वजह से आग ने जल्दी विकराल रूप ले लिया। सबसे पहले पहुंचे स्थानीय लोगों ने जान की परवाह किए बिना कई लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सिलेंडर से रिसाव, बड़ा हादसा टला
मकान के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर दमकल कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क मंगवाए और मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान में रखे कुछ घरेलू गैस सिलेंडर भी बाहर निकाले गए। इनमें से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था, जिसे समय रहते हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed