{"_id":"65d47edd1acac458470e551b","slug":"rajasthan-news-stones-pelted-at-police-jeep-that-arrived-to-stop-the-fight-case-registered-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: लड़ाई रुकवाने पहुंची पुलिस की जीप पर किया पथराव, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: लड़ाई रुकवाने पहुंची पुलिस की जीप पर किया पथराव, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज
Tue, 20 Feb 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:58 PM IST
सार
Bikaner: दो पक्षों में लड़ाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। घटना जिले के खाजूवाला की है। हमलावरों ने पुलिस जीप पर हमला करते हुए जीप के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
खाजूवाला पुलिस थाना
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
जिले के खाजूवाला में दो पक्षों के बीच आपसी लड़ाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। दरअसल खाजूवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के चक 3 केएलडी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुखवीर धानका निवासी वार्ड क्र. 19 सादुलशहर का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। धानका ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि रामकिशन कुम्हार, शंकरलाल, हनुमान, बीरबल कुम्हार, देवीलाल, रामकुमार तेतरवाल, कुलदीप बराड़ ने उसके खेत में आकर हमला कर दिया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ रामकिशन कुम्हार निवासी 3 केवाईडी का आरोप है कि सुखवीर धानक, माया, विशाल, मोहनलाल, मनमोहन नायक, तोपनराम ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस जीप पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। खाजूवाला पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन