फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Police and Congress workers clash in front of SBI over electoral bonds.

Bikaner News: इलेक्टोरल बांड को लेकर SBI के सामने पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Thu, 07 Mar 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Mar 2024 07:05 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी 6 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट को देने के आदेश दिए थे, जोकि अभी तक भाजपा ने नहीं दी।

विज्ञापन
Bikaner News: Police and Congress workers clash in front of SBI over electoral bonds.
कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलेक्टोरल बांड की जानकारी देने में लेटलतीफी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने SBI की पब्लिक पार्क शाखा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बीकानेर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी और देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिसनाराम सिहाग की नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठा हुए और एसबीआई की पब्लिक पार्क शाखा तक पैदल मार्च किया। इसके बाद SBI के सामने नारेबाजी कर विरोध किया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैंक के सामने से हटाया। 

कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि पहली बार चुनाव में चंदे का घोटाला हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आई और इसके जरिए सबसे ज्यादा चंदा जुटाया। कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने इलेक्टोरल बॉन्ड का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी 6 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट को देने के आदेश दिए थे, जोकि अभी तक भाजपा ने नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इसका तोड़ निकालते हुए एसबीआई को पार्टी बनाया और एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए 30 जून तक की मोहलत मांगी। 

कांग्रेस SBI की ओर से मोहलत मांगने का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि एसबीआई भाजपा की पोल सामने आने से बचा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा को विदेशों से भी चंदा मिला है। इसका हिसाब भाजपा नहीं देना चाहती है। इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस आमने-सामने हो गए। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed