{"_id":"689975beca62ad74c60d7354","slug":"bikaner-aslam-shah-s-arrest-sparks-turmoil-in-politics-questions-raised-over-proximity-to-bjp-leaders-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: असलम शाह की गिरफ्तारी से सियासी पारा चढ़ा, भाजपा मंत्रियों के साथ करीबी रिश्तों ने मचाया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: असलम शाह की गिरफ्तारी से सियासी पारा चढ़ा, भाजपा मंत्रियों के साथ करीबी रिश्तों ने मचाया बवाल
Mon, 11 Aug 2025 10:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
छत्तरगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने राजस्थान की राजनीति में बवाल मचा दिया है। जानें क्या है माजरा?
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी असलम शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के छत्तरगढ़ पुलिस द्वारा 6 अगस्त को गिरफ्तार किए गए कुख्यात आरोपी असलम शाह को लेकर नए खुलासों ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अपहरण, हथियार सप्लाई और अवैध कब्जों के मामलों में फरार चल रहे असलम शाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राज्यमंत्री सुमित गोदारा के करीबी के रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में असलम शाह को अर्जुनराम मेघवाल की रैली में प्रचार करते और चुनाव जीतने पर उन्हें बधाई देते देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में वह भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री सुमित गोदारा के साथ नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि एक आपराधिक छवि वाला व्यक्ति भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के करीब कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan REET fraud: 123 शिक्षकों पर FIR दर्ज, डमी कैंडिडेट बैठाने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप
गौरतलब है कि असलम शाह निवासी जलालसर थाना जामसर पिछले चार महीने से फरार था। छत्तरगढ़ पुलिस ने उसे हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ कर उसके हथियार सप्लाई नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन वीडियो के चलते भाजपा नेताओं की छवि पर असर पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।