Bikaner Road Accident: पिकअप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, दंपती सहित बच्चे की मौत
बीकानेर में सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल महिला और बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार दोपहर को पिकअप और वैगनार गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती सहित एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जयपुर नंबर की वैगनार गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तरबूजों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैगनार गाड़ी में सवार पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल महिला और बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम गजेंद्र सिंह, शुचि सिंह के रूप में हुई है।