Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bikaner Railways is working on six rail projects spanning 1,487 kilometers in Rajasthan near pakistan border

राजस्थान : पाकिस्तान सीमा पर मजबूत होगा रेल नेटवर्क, 1,487 किमी की छह परियोजनाएं

Mon, 23 Nov 2026 04:58 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला. बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

 रेलवे राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में 1,487 किलोमीटर की छह रेल परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें चार नई रेल लाइनें और दो मार्गों का दोहरीकरण शामिल है। यात्री व माल ढुलाई क्षमता और सामरिक जरूरतों के लिए यह विस्तार हो रहा है।  दो परियोजनाओं की 6,165 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है, जबकि शेष चार का सर्वे जारी है।

विज्ञापन
bikaner Railways is working on six rail projects spanning 1,487 kilometers in Rajasthan near  pakistan border
भारतीय रेल - फोटो : Archive

विस्तार

पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेल नेटवर्क का विस्तार करने के लिए रेलवे ने 1,487 किलोमीटर की छह परियोजनाओं पर काम तेजी से आगे बढ़ाया है। इन परियोजनाओं में चार नई रेल लाइनों का निर्माण और दो मुख्य रेल मार्गों का दोहरीकरण शामिल है। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं, सामरिक आवश्यकताओं और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से इनमें से दो परियोजनाओं की 6,165 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है, जबकि शेष चार परियोजनाओं का फाइनल लोकेशन सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन

नई रेल लाइनों का विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, अनूपगढ़ से बीकानेर तक 187 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की डीपीआर 2,277 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है, जिसे अब स्वीकृति के अगले चरण में भेजा जा रहा है। इस रेल लाइन के बनने से अनूपगढ़ और बीकानेर के बीच रेल संपर्क अधिक सुदृढ़ होगा। इसके अलावा, जैसलमेर से बाड़मेर होते हुए गुजरात के भाभर या भीलड़ी तक 380 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे जारी है। खाजूवाला से जैसलमेर तक 260 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की तैयारी भी की जा रही है, जिसे अनूपगढ़-बीकानेर रेल परियोजना से जोड़ा जाएगा। वहीं सोनू से रामगढ़ तक 26 किलोमीटर की नई रेल लाइन का सर्वे कार्य भी प्रगति पर है।

विज्ञापन

रेल मार्गों का दोहरीकरण
रेलवे सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो प्रमुख रेल मार्गों का दोहरीकरण भी कर रहा है। बठिंडा से हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ होते हुए बीकानेर तक 320 किलोमीटर लंबे मार्ग के दोहरीकरण की डीपीआर 3,888 करोड़ रुपये में तैयार की गई है। इसके साथ ही लालगढ़ से जैसलमेर तक 314 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का भी दोहरीकरण करने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे किया जा रहा है। इन दोनों रेल मार्गों के दोहरीकरण से क्षेत्र में यात्री गाड़ियों और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed