Bikaner: फरार लेडी टीचर-छात्रा यहां मिलीं, वीडियो जारी कर किया प्यार का इजहार, घटना से शहर में बढ़ा था तनाव
बीकानेर से फरार हुई लेडी टीचर और नाबालिग छात्रा पुलिस को चेन्नई में मिली हैं। दो दिन पहले दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों फरार होने के बाद से शहर का माहौल गर्मा गया था। छात्रा के पिता ने शिक्षका के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूगरगढ़ से लापता हुई शिक्षिका और नाबालिग छात्रा को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने दोनों को चेन्नई से बरामद किया है, उन्हें बीकानेर लाया जा रहा है। शिक्षिका और छात्रा के अलग- अलग धर्म से होने के कारण जिले में हालात तनाव पूर्ण हो गए थे। विरोध के चलते बाजार भी बंद कर दिया गया था। पुलिस की 10 टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुईं थी। अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका निदा बहलीम पर उसके अगवा करने का केस दर्ज कराया था। आईए अब इस मामले को विस्तार से जानते हैं...।
दरअसल, 30 जून को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। उसी दौरान छात्रा के स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर निदा बहलीम पिता रफीक बहलीम भी लापता हो गई थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका बहलीम, उसके दो भाइयों नावेद और जुनैद पर छात्रा का अपहरण का केस दर्ज कराया था। इधर, स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो वे उग्र हो गए। लोगों की भीड़ ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारी छात्रा को तत्काल बरामद करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
इधर, मामला बढ़ा देख छात्रा और शिक्षिका निदा ने एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में दोनों ने अपनी बात रखी। नाबालिग छात्रा ने कहा है कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं। टीचर उसे भगाकर नहीं लाई है, वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है।
आप सब हमें प्यार और शांति से रहने दो। इसके बाद छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी। वहीं, महिला टीचर निदा ने वीडियो में कहा कि किसी को बवाल करने की जरूरत नहीं है। हम अपनी मर्जी से आएं और एक दूसरे के साथ खुश हैं। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि किसी तरह का कोई भी बवाल ना करें। ये कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है।
पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को जल्द से जल्द छात्रा को दस्तयाब करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद लोग शांत हुए थे। अब पुलिस ने छात्रा और आरोपी शिक्षिका को चेन्नई से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों को बीकानेर लेकर आ रही है। यहां आने के बाद उनके पूछताछ की जाएगी जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने के आरोपी पुलिस शिक्षिका निदा बहलीम को गिरफ्तार भी कर सकती है।