फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Dalit Woman Rape And Murder Case: BJP Took An Aggressive Stand Against Gehlot Govt

Bikaner: दलित महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, भाजपा हुई हमलावर, सरकार पर बोले हमले

Wed, 21 Jun 2023 09:28 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 21 Jun 2023 09:28 AM IST
सार

बीकानेर में दलित महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में भाजपा हमलावर हो गई है। सीपी जोशी, सतीश पूनिया और किरोड़ीलाल मीणा ने गहलोत सरकार को घेरा है।

विज्ञापन
Bikaner Dalit Woman Rape And Murder Case: BJP Took An Aggressive Stand Against Gehlot Govt
बीकानेर में दलित महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जांच करते हुए पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में दलित महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में राज्य सरकार ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसे लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को पूरे देश में शर्मसार किया है। गहलोत सरकार नहीं यह शर्मसार सरकार है। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली और आखिरी प्राथमिकता सिर्फ अपनी कुर्सी सुरक्षित रखना है। इसके चक्कर में उन्होंने पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था दांव पर लगा दी है।
विज्ञापन


दरअसल, बीकानेर के खाजूवाला में एक दलित महिला के साथ रेप और मर्डर का मामला सामने आया है। इसमें दो पुलिसकर्मी आरोपी हैं। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। 20 साल की महिला से रेप कर उसे मारकर फेंक दिया गया। इस घटना के बाद एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई है। दो पुलिस कांस्टेबल के नाम शिकायत में सामने आए हैं, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। खाजूवाला कस्बे में मंगलवार दोपहर को एक मकान में युवती का शव मिला है। मृतक युवती के परिजनों ने जिन युवकों पर शक जताया उन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। खाजूवाला पुलिस थाने के कांस्टेबल मनोज और भागीरथ पर आरोप हैं कि वे एक अन्य युवक के साथ दलित महिला को एक कमरे में ले गए और गैंगरेप करने के बाद मर्डर कर दिया। इस घटना के बाद मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भी पुलिस अधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत की है। पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल भी अपना ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा छोड़कर खाजूवाला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा हुई हमलावर
इस मसले पर सीपी जोशी ने कहा कि 'थोथा चना, बाजे घना' के आधार पर काम करने मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं, सदैव अपनी कुर्सी की सुरक्षा में लगे रहते हैं। उन्हें प्रदेश के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। दलित महिला से बलात्कार कर उसकी हत्या कर देना और दो पुलिस कांस्टेबलों का इसमें नामजद आरोपी होना, कांग्रेस सरकार के लिए और भी गंभीर विषय को प्रदर्शित करता है कि सरकार कितने निकम्मेपन से चलाई जा रही है, जिसमें रक्षक ही भक्षक बना हुआ है। वहीं सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली और आखिरी प्राथमिकता सिर्फ अपनी कुर्सी सुरक्षित रखना है, जो वह साढ़े 4 साल से कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की लड़ाई में अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखने के चक्कर में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था अशोक गहलोत ने दांव पर लगा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed