Bigg Boss: राजस्थान की गोरी नागौरी का धमाल, जान्हवी-सलमान ने की तारीफ, कहा- बिग बॉस हाउस चला रहीं, ऐसा रहा सफर
बिग बॉस शो के हॉस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि गोरी नागौरी शो और इस खेल की मास्टरमाइंड हैं। कंटेस्टेंट ही नहीं वह बिग बॉस को भी चला रही हैं। आइए जानते हैं गोरी नागौरी के बारे में भी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की तस्लीमा उर्फ गोरी नागौरी कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस धमाल मचा रही हैं। गौरी जिस तरह से बिगबॉस के घर में खेल रही है उससे उनके फैन्स और शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान भी बेहद खुश है। इस हफ्ते अभिनेत्री जान्हवी कपूर सन्नी कौशल के साथ बिगबॉस के घर में अपनी नई फिल्म का प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
जान्हवी कपूर ने गोरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गोरी एक बहुत अच्छी डांसर हैं और वे उनकी फैन हैं। इस दौरान जान्हवी ने गोरी के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने भी जान्हवी को निराश नहीं किया। दोनों ने 'नदियों पार सजन दा थाना' गाने पर डांस किया। इसकी वीडियो गोरी नागौरी के इस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोरी नागौरी की तरीफ बिग बॉस शो के हॉस्ट और सुपरस्टार सलमान खान ने भी की है। उन्होंने कहा कि गोरी नागौरी बिग बॉस शो और इस खेल की मास्टरमाइंड हैं। घर के कंटेस्टेंट को ही नहीं, बिग बॉस को भी गौरी ही चला रही हैं। सलमान खान के गौरी की तारीफ करने से घर के अन्य कंटेस्टेंट शॉक्ड रह गए। आइए अब गोरी नागौरी के बारे में भी जान लेते हैं।
जानिए तस्लीमा के गोरी नागौरी उर्फ इंडियन शकीरा बनने की कहानी
राजस्थान की तस्लीमा उर्फ गोरी नागौरी एक स्टेज परफॉर्मर हैं। वह अपने शानदार और बोल्ड डांस के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। किसी कार्यक्रम में उनका डांस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। नागौर जिले के मेड़ता की रहने वाली 24 साल की गोरी नागौरी को राजस्थान ही नहीं हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इंडियन शकीरा के नाम से जाना जाता हैं। उनके डांस को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।
गोरी के यहां तक पहुंचने की कहानी जिद, जुनून, संघर्ष और रोमांच से भरी हुई है। एक मुस्लिम परिवार से होने के नाते गोरी के लिए डांस करना कभी भी आसान नहीं रहा। गोरी ने बहुत छोटी उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। वह जब कक्षा छह में पढ़ती थीं तब से डांस कर रहीं हैं। उनके सर पर डांस करने का मानो 'भूत' ही सवार रहता था, लेकिन ऐसा ही एक 'भूत' उनके परिवार के लोगों पर भी सवार था, यानी डांस नहीं करने देने का। गोरी के पिता नूर मोहम्मद और मां बेगम मोहम्मद बेटी के डांस करने पर बहुत नाराज होते थे। एक बार एक पारिवारिक कार्यक्रम में उन्होंने गोरी को डांस करते देख लिया तो इतना नाराज हो गए कि करीब 12 दिन तक उसे कमरे में बंद रखा। इसके बाद भी वह नहीं मानीं तो मारपीट भी की गई।
गोरी के अुनसार एक बार उसने अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसमें उसे डांस करना था, इस कार्यक्रम में उसके पिता नूर मोहम्मद भी आए हुए थे। उस समय गोरी ने ऐसा डांस किया कि काफी देर तक वहां तालियां बजती रहीं और वह पहले स्थान पर भी रही। कार्यक्रम में बाद गोरी के स्कूल के शिक्षक उनके पिता से भी मिले। उन्होंने गोरी के डांस की जमकर तारीफ की। इसके बाद से उसके पिता ने गोरी का साथ देना शुरू कर दिया, लेकिन उसकी मां को बेटी का डांस करना फिर भी पसंद नहीं आया।
गोरी के पिता नूर मोहम्मद राजस्थान पीडब्यूडी में कर्मचारी थे। जैसे हर बेटी का अपने पिता को बहुत गहरा जुड़ाव होता है उसी तरह गोरी को भी अपने पापा से बहुत प्यार था। 2010 में गोरी के पिता नूर का निधन हो गया। यह गोरी के लिए एक बहुत बड़ा सदमा था। पिता को खोने के बाद वह तनाव में चली गई और उसने खुद को डांस से दूर कर लिया। डेढ़ साल बाद गोरी ने वापसी की और फिर तहलका मचा दिया। कोलंबिया की इंटरनेशनल डांसर शकीरा को आइडल मानने वाली गोरी इंडियन शकीरा कहलाने लगी।
गोरी नागौरी को गोरी नाचे नागौरी नाचे गाने और इस पर किए उनके डांस ने खूब पहचान दिया। उनका यह वीडियो राजस्थान में जमकर वायरल हुआ। लोग उनके डांस के दीवाने हो गए थे। इसी गाने के बाद असल जिंदगी की तस्लीमा बानो को गोरी नागौरी के नाम से जाना जानने लगे। इसके बाद गोरी के वीडियो रिकॉर्ड तोड़ने लगे। 8 मई 2021 को रिलीज हुए गोरी के 'घाघरों' डांस सॉन्ग ने रीजनल म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ही दिन में 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने के नाम था।