फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhim army protests against alwar sexual assault case adg considered police negligence

अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामला: सड़क पर उतरी 'रावण' की भीम आर्मी, एडीजी ने आखिरकार मानी ये बात

Fri, 10 May 2019 02:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 May 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
bhim army protests against alwar sexual assault case adg considered police negligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी में दंपति को रोककर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता जयपुर में सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण भी मौजूद रहे। इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता (एडीजी विजिलेंस) गोविंद गुप्ता ने पुलिस अन्वेषण भवन में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि मामले में मुख्य अाराेपी छोटेलाल गुर्जर गुजरात भागने की फिराक में था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे गुरुवार काे सीकर जिले के अजीतगढ़ से पकड़ लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ये घटना काफी दुखद थी। पुलिस के सामने एफआईआर में सिर्फ एक अाराेपी ही नामजद था, अन्य अाराेपियाें का नाम-पता नहीं था। पुलिस को तथ्य जुटाने में मशक्कत जरूर करनी पड़ी, लेकिन सभी के बारे में जानकारी मिलने पर आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एडीजी ने राजनीतिक दबाव की बात से इंकार करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है, सरकारें पहले भी रही हैं। हालांकि उन्होंने आखिरकार माना कि लापरवाही हुई, इसमें दोराय नहीं। वहीं मंत्री ममता भूपेश की पीड़ित परिवार से हुई मुलाकात के फोटो सोशल साइट पर डाले जाने के मामले में कार्रवाई की बात पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी मिलेगा, कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस को मुख्य आरोपी छोटेलाल को पकड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी। वह ट्रक में बैठकर फरार होने की फिराक में था। सभी अपराधियों ने गुनाह कबूल लिया है। प्रयास रहेगा कि इस प्रकरण को केस अाॅफिसर स्कीम के तहत लें ताकि अपराधियों को सजा जल्द मिल सके। उन्होंने एसपी सहित अलवर पुलिस और थानागाजी एसएचओ पर लगे लापरवाही के आरोपाें पर कहा कि इन आरोपों का जवाब देना मुश्किल है। एफआईआर होने के बाद सबकुछ किया है। जो आंकड़े हैं, उन्हें झुठलाया नहीं जा सकता। 


एडीजी विजिलेंस गोविंद गुप्ता ने बताया कि अाराेपी छोटेलाल शराब की दुकान पर सेल्समैन है। महेश ट्रक पर खलासी, अशोक मिठाई और बीड़ी की दुकान पर काम करता है। मुकेश ट्रैक्टर चलाता है। हंसराज की शादी नहीं हुई है। अलवर एसपी की पूरे प्रकरण में स्पष्ट लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर कमेंट करना मुश्किल है। पत्रकार वार्ता में आईजी एस. सेंगाथिर और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed