फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad meets family of Jalore Dalit Student

Rajasthan: दलित छात्र के परिजन से मिले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, गले लगाकर दिया न्याय का भरोसा

Thu, 25 Aug 2022 09:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:39 AM IST
सार

भीम आर्मी चीफ को इससे पहले दो बार सुराणा आने से रोक दिया गया था। वो जोधपुर पहुंचे, जहां से प्रशासन ने उन्हें जालोर नहीं जाने दिया था। इसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad meets family of Jalore Dalit Student
मृतक छात्र के पिता को गले लगाते चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

विस्तार

जालोर में दलित छात्र की मौत को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत जारी है। इसी दौरान मृतक छात्र इंद्र कुमार के घर नेताओं का आना जारी है। बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी सुराणा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के पिता को गले लगाकर ढांढस बढ़ाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंद्रशेखर बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क मार्ग से सुराणा आए थे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वो वापस लौट गए। इससे पहले चंद्रशेखर को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया गया था। वे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे लेकिन उन्हें सुराणा नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने 17 अगस्त को उन्हें चार घंटे रोके रखा। उसके बाद उन्हें दिल्ली छोड़ा गया। 18 अगस्त की दोपहर को चंद्रशेखर आजाद फ्लाइट से वापस जोधपुर आ गए थे। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि हर पार्टी के लोग जालोर जा रहे हैं तो मैं क्यों नहीं जा सकता। मैं जालोर में अपने लोगों से मिलकर रहूंगा।

विज्ञापन


वहीं चंद्रशेखर को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जालोर में प्रदर्शन किया था। भीम आर्मी चीफ ने 19 अगस्त की रात फेसबुक लाइव आकर जालोर आने और परिजनों से मिलने की बात कही थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed