Rajasthan: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बच्चे की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
मृतक ब्यावर के सिंघाड़िया गांव निवासी थे। दंपती की बड़ी बेटी की कुछ दिनों में ही शादी थी। हादसे के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में शनिवार शाम सड़क हादसे में दंपती सहित एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार आसींद से भख्याराणी माता के दर्शन कर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शाम को मवाला गांव के पास एक पिकअप ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार ब्यावर के सिंघाड़िया गांव निवासी बालकसिंह पुत्र अरजीसिंह (47), उसकी पत्नी लक्ष्मीदेवी (45) और उसका 12 साल के बेटे विहानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर भख्यारानी माता के मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को आसींद हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक दंपती का एक बड़ा बेटा और बेटी और है। जिन्हें वह लोग घर पर ही छोड़कर गए थे। उनकी बेटी की कुछ समय बाद ही शादी होने वाली थी।