{"_id":"65f08c9f7dad9ae151052cf3","slug":"rajasthan-sog-detained-sub-inspector-jagdish-siyag-in-paper-leak-case-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पेपर लीक मामले में SOG की कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर हिरासत में
Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
सार
भरतपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर को SOG टीम ने हिरासत में लिया है। SOG की ये कार्रवाई पेपर लीक मामले के चलते की गई है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगदीश सियाग को परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोप में एसओजी की टीम ने हिरासत में लिया है। पेपर लीक मामले में एसओजी टीम द्वारा हिरासत लिया गया सब इंस्पेक्टर जगदीश सियाग 2014 बैच का उपनिरीक्षक है।
विज्ञापन
पेपर लीक जांच मामले में एसओजी की टीम ने मंगलवार को भरतपुर जिले में कार्रवाई की। एसओजी के उप अधीक्षक शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। एसपी कार्यालय परिसर से एक थानेदार को हिरासत में लिया गया है। सब इंस्पेक्टर का नाम जगदीश सिहाग बताया जा रहा है, इंस्पेक्टर से राजधानी जयपुर में एसओजी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
आरपीएससी की ओर से आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा मामले में जांच चल रही है। मुख्य आरोपी हर्षवर्धन को लेकर एसओजी की टीम आई। साथ ही पेपर सेंटर, तश्दीक कराने और नकल करने की जगह चिन्हित करने को लेकर सारस चौराहे पर भी एसओजी की टीम गई। दौसा में महवा के बाद भरतपुर में जांच की, किस जगह पर नकल कराई गई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन