{"_id":"653e113ef7553e44590a6208","slug":"bullion-trader-shot-dead-by-miscreants-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सर्राफा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सर्राफा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के खिलाफ रोष
Sun, 29 Oct 2023 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:31 PM IST
सार
Bharatpur: बयाना कस्बे के लुहार गली शनिवार को अपने दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी को उसके घर के पास ही बाइक पर आऐ बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया। साथ ही उसके पास से नकदी के थैले को लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के बयाना कस्बे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को अपने दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी को उसके घर के पास ही बाइक पर आऐ बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया। बता दें कि गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गऐ। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया
वहीं इस घटना के बाद व्यापारिक संघ के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस घटना के विरोध में बयाना में रविवार को बन्द रखने की घोषणा करते हुऐ पुलिस के खिलाफ रोष जताया। इससे पूर्व एडीशनल एसपी ओमप्रकाश एवं एसएचओ सुनील कुमार आदि भी मौके पर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल एवं रितु बनावत ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया।
विज्ञापन
बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला
इधर पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापार संघ के अध्यक्ष जानकीप्रसाद सामरी ने बताया कि कस्बे के लुहारगली (छीपीगली) निवासी मनी उम्र 25 साल सर्राफा व्यापारी है। जो शनिवार को अपने प्रतिष्ठान को बंद कर अपने घर लौट रहा था कि अचानक बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन