Bharatpur News: कृषि लोन पास कराने के एवज में मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत, एसीबी के हत्थे चढ़ा एग्रीकल्चर मैनेजर
एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक की भुसावर शाखा में कृषि लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक के एग्रीकल्चर मैनेजर और उसके रिश्तेदार को डेढ़ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के भुसावर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एंटी करप्शन ब्यूरो चौकी भरतपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी और उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को एक लाख 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने आरोप लगाया था कि उसने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के तहत पीएनबी शाखा भुसावर में लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास करने की एवज में एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: जिला न्यायालय के बाहर वकीलों ने किया रास्ता जाम, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ की मारपीट, जानें मामला
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी भगवत प्रसाद सैनी और उसका रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को पीएनबी बैंक भुसावर के बाहर सड़क पर परिवादी से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की टीम ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं और बैंकिंग कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.