फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur ACB action: Nursing officer arrested red-handed while accepting a bribe of ₹1,000.

भरतपुर में एसीबी की कार्रवाई: हलेना में नर्सिंग अधिकारी 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें

Thu, 20 Aug 2026 10:13 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

भरतपुर के हलेना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीबी ने मेल नर्सिंग अधिकारी मुरारी लाल मीणा को एक हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर इंटर्नशिप की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के बदले हर महीने 500 रुपए मांगने का आरोप है।

विज्ञापन
Bharatpur ACB action: Nursing officer arrested red-handed while accepting a bribe of ₹1,000.
किसी भी की टीम ने 1000 की रिश्वत लेते हुए नरसिंह अधिकारी को पकड़ा

विस्तार

हलेना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए मेल नर्सिंग अधिकारी सेकंड ग्रेड मुरारी लाल मीणा को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर इंटर्नशिप की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के एवज में हर महीने 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर एसीबी चौकी को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि वैर उपखंड के हलेना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित मेल नर्सिंग अधिकारी सेकंड ग्रेड मुरारी लाल मीणा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवक से इंटर्नशिप की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के बदले हर महीने 500 रुपए रिश्वत मांग रहा था। आरोपी चार महीने की हाजिरी के लिए कुल 2 हजार रुपए मांग रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: 'खत्म हो चुका है पुराना वर्चस्व': मालवीय के कांग्रेस में लौटने पर डामोर का तंज, बोले- जनता नए नेतृत्व की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 1500 रुपए लेने पर सहमत हो गया। इसके बाद परिवादी ने आरोपी को 500 रुपए दिए। शिकायत के सत्यापन के बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने एएसपी अमित कुमार के निर्देशन और निरीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मुरारी लाल मीणा को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed