फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   A young man climbed on a water tank carrying a petrol bottle in Bharatpur

Bharatpur: पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दूसरी बार उठाया कदम

Mon, 25 Sep 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

तीन माह पहले इसी टंकी पर युवक चढ़ा था और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की समझाइश पर नीचे उतरा था। पिछले तीन साल से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहा है युवक।
 

विज्ञापन
A young man climbed on a water tank carrying a petrol bottle in Bharatpur
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित नई मंडी में अनुकंपा नौकरी के लिए पानी की टंकी पर एक युवक दूसरी बार चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समझाइश का प्रयास किया, लेकिन युवक का कहना है कि मुझे तीन साल से अधिक समय दर-दर भटकते हो चुका है। अभी तक अनुकंपा नौकरी नहीं मिली है। युवक ने कहा कि इस बार टंकी पर चढ़ने के साथ-साथ अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल भी लाया हूं।

विज्ञापन


वहीं, युवक के गांव की एक युवती आरती चौधरी टंकी पर चढ़कर समझाइश करने पहुंची, तो युवक ने स्पष्ट कह दिया कि अगर मेरे पास कोई आया तो उसमें आग लगा दूंगा और खुद आग लगाकर नीचे कूद जाऊंगा। ये युवक पहले भी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग कर चुका है।
विज्ञापन


करीब 23 साल पहले युवक के पिता सीआरपीएफ 114 बटालियन में तैनात थे। रांची से नीमच फील्ड ऑपरेशन के लिए जाते समय उनका देहांत हो गया। युवक का कहना है कि पिछले तीन साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर ठोकर खा रहा हूं, लेकिन किसी भी मंत्री और सांसद के साथ-साथ किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूरन मुझे इस पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले इसी टंकी पर युवक चढ़ा था और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की समझाइश पर नीचे उतरा था। उसके बाद जब किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई तो युवक सुबह 10 बजे के आसपास नई मंडी स्थित पानी की टंकी पर दोबारा चढ़ गया। साथ में पेट्रोल की बोतल भी लेकर गया है। वहीं, युवक के गांव की एक युवती आरती चौधरी समझाइए करने के लिए टंकी पर चढ़कर बातचीत करने पहुंची तो उस युवक ने स्पष्ट कह दिया है कि मुझे सिर्फ गुमराह किया गया है। अगर मेरे पास कोई भी समझाइश करने के लिए आता है तो मैं उसमे आग लगा दूंगा और खुद में आग लगाकर कूद जाऊंगा। 


वहीं, सिविल डिफेंस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी युवक से समझाश कर रहे हैं। करीब दो घंटे से अधिक समय बाद सीओ सिटी नागेंद्र कुमार की समझाइए इसके बाद आखिरकार युवा वक्त नीचे उतरा। युवक गौरव को लेकर को सिटी कलेक्टर से मिलवाने के लिए पहुंचे, जहां वह अपनी बात रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed