फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Videos of accused were shared on social media and wrote Don or Pushpa will bow before police will br

Bharatpur: आरोपियों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- डॉन हो या पुष्पा, पुलिस के आगे झुकेगा भी, टूटेगा भी

Sun, 21 May 2023 02:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 May 2023 02:23 PM IST
सार

भरतपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि डॉन हो या पुष्पा, पुलिस के आगे झुकेगा भी और टूटेगा भी।

विज्ञापन
Bharatpur Videos of accused were shared on social media and wrote Don or Pushpa will bow before police will br
आरोपियों के वीडियो पुलिस ने किया शेयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर पुलिस ने दो आरोपियों का वीडियो एडिट करके ट्वीट किया है। एक वीडियो में एक युवक देसी कट्टे के साथ अलग-अलग मुद्राओं में बैठा और खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में डॉन फिल्म का डायलॉग? डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है, लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।

विज्ञापन


इसके बाद वीडियो का अगला पार्ट शुरू होता है, जिसमें एक युवक लंगड़ाता हुआ चल रहा है, जिससे दो पुलिसकर्मी पकड़कर थाना परिसर की भीतर ले जाते दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में  दिल बहलता है मेरा, आपके आ जाने से। वीडियो के नीचे लिखा है भरतपुर पुलिस से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है।
विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो 17 मई को आरडी गर्ल्स कॉलेज के पास फायरिंग करने का आरोपी बंटी निवासी नगला खुशहाल थाना चिकसाना का है, जिसे गिरफ्तार कर मथुरा गेट थाना में ले जाया जा रहा है। आरोपी से एक अवैध देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस 315 बोर जब्त किया गया है। गौरतलब है कि 17 मई को आरडी गर्ल्स कॉलेज के पास हुई फायरिंग के मामले में अजय निवासी झामरी ने दो बाइक सवार लोगों के विरुद्ध फायरिंग का मामला दर्ज कराया था। गोली अजय की जांघ में लगी थी। बाइक सवार फायरिंग कर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी हेमू को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे वीडियो में बाइक और कार पर एक युवक दिख रहा है, जिसके बैक ग्राउंड में पुष्पा झुकेगा नहीं तो वही वीडियो के दूसरे पार्ट में युवक लंगड़ाता हुआ चल रहा है, जिसके बैकग्राउंड में तेरी झलक गाना चल रहा है। यह वीडियो सचिन निवासी मडरपुर का है। जो कि जघीना गेट के पास एक व्यक्ति सौरभ पर फायरिंग करने का आरोपी है। इन वीडियो को देखकर लगता है पुलिस अपराधियों में भय पैदा करना चाहती है।


भरतपुर पुलिस का अपराधियों में संदेश...
भरतपुर जिले में लगातार बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए इसके अलावा जो लोग कानून को अपने हाथ में लेकर खुलेआम फायरिंग गुंडागर्दी मारपीट लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं पुलिस उन आरोपियों में वह पैदा करना चाहती है सोशल मीडिया पर अपराधियों के वीडियो पोस्ट कर पुलिस दिखाना चाहती है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। आखिरकर अपराधी को पुलिस पकड़ ही लेती है और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed