फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur Road Accident Wedding Planner and Young Man Died

Rajasthan: भरतपुर में पीछे से आए ट्रेलर ने कार को कुचला, युवक-युवती की मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव

Fri, 04 Nov 2022 10:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Nov 2022 10:02 PM IST
सार

टोल प्लाजा पर एक ट्रेलर टोल कटवाने के लिए रुका था। उसके पीछे कार भी रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Bharatpur Road Accident Wedding Planner and Young Man Died
कार पर चढ़ गया ट्रेलर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर-आगरा हाईवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। हलैना थाना इलाके के टोल प्लाजा पर कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करोबारी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की डायरेक्टर की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक-युवती के शव कार काटकर बाहर निकाले गए। 





जानकारी के अनुसार आगरा जिले के बेलनगंज इलाके में रहने वाले शांतनु चक्रबोती (32) कैटरिंग का व्यापार करते थे। वही प्रियंका गुप्ता (25) इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की डायरेक्टर थी। शुक्रवार को दोनों रणथंभौर में एक शादी का काम पूरा कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह पिचक गई और दोनों उसमें फंस गए। 
विज्ञापन


बताया गया कि टोल प्लाजा पर एक ट्रेलर टोल कटवाने के लिए रुका था। उसके पीछे कार भी रुकी हुई थी। इस दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाद टोलकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। जेसीबी के जरिए कार को खींचकर बाहर निकाला गया, तब तक शांतनु और प्रियंका की मौत हो गई थी। बाद कार काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed