{"_id":"64f4a60935f3c92f5d01f6e3","slug":"bharatpur-outpost-incharge-took-bribe-to-remove-his-name-from-the-case-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: चौकी इंचार्ज ने केस से नाम निकालने के लिए ली रिश्वत, वीडियो सामने आने के बाद किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: चौकी इंचार्ज ने केस से नाम निकालने के लिए ली रिश्वत, वीडियो सामने आने के बाद किया गया निलंबित
Sun, 03 Sep 2023 08:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:58 PM IST
सार
आरोपी एएसआई खुशीराम ने रिश्वत लेने के बाद से इनकार किया। उसका कहना है कि वह रिश्तेदार को दिए गए उधार रुपये वापस ले रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाला एएसआई एएसआई खुशीराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के बयाना थाने के अधीन कैलादेवी झील पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई खुशीराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक व्यक्ति से पैसे ले रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में नाम निकालने के लिए ये रिश्वत ली गई है।
विज्ञापन
वीडियो में पैसे देते दिख रहे व्यक्ति की पहचान गांव नगला धोर निवासी एडवोकेट हरिमोहन के रूप में हुई है। वीडियो चौकी परिसर में बने एएसआई के क्वार्टर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने एएसआई खुशीराम को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में एएसआई पैसे गिनने के बाद 8 हजार की जगह 10 हजार रुपए देने की बात भी कह रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बयाना के गांव बरखेड़ा निवासी भूपेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने एक वीडियो जारी कर एएसआई खुशीराम पर आरोप लगाया है कि एक मुकदमे में उसे और उसके बेटे को झूठा फंसाया जा रहा था। मुकदमे में से नाम निकालने के लिए एएसआई लगातार दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। उसने मुकदमे में से निकालने के लिए किसी व्यक्ति से एएसआई खुशीराम को रिश्वत दिलवाई है।
विज्ञापन
जिसका प्लानिंग के तहत वीडियो बनाया गया है। वहीं एएसआई खुशीराम का कहना है कि पैसे दे रहा वकील हरिमोहन उसका रिश्तेदार है। जो उधार दिए हुए पैसे उसे वापस कर रहा है। किसी स्टाफ के व्यक्ति ने रंजिशवश इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। एएसआई खुशीराम का कहना है कि बरखेड़ा गांव का भूपेंद्र नाम का व्यक्ति एक मुकदमे में वांछित चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।