फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News gang rape victim worried for justice

Bharatpur News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही, आरोपी धमकी देकर खुलेआम घूम रहे

Fri, 16 Jun 2023 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

भरतपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता इंसाफ के लिए डेढ़ महीने से भटक रही है। दो लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। आरोपी खुलेआम घूम रहे और महिला के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bharatpur News gang rape victim worried for justice
दुष्कर्म पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला के साथ उसके घर में घुसकर कट्टे की नोंक पर दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत महिला ने पहाड़ी थाने में दर्ज करवाई, जिसकी जांच सीओ प्रदीप यादव कर रहे हैं। जब डेढ़ महीने में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया तो महिला अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को आईजी ऑफिस पहुंची।

विज्ञापन


महिला ने बताया, 29 अप्रैल को वह रात करीब एक बजे अपने घर में सो रही थी। घर में कोई और नहीं था। महिला का पति कंडक्टर का काम करता है, वह काम पर गया हुआ था। तभी सलीम नाम का व्यक्ति आया और महिला के कमरे में घुस गया। महिला ने शोर मचाया तो सलीम का साथी कल्लू भी कमरे में आ गया, जिसके बाद कल्लू ने महिला को कट्टा दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर महिला से दोनों ने दुष्कर्म किया। दोनों लोग महिला से दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गए, जिसके बाद महिला ने दूसरे दिन पहाड़ी थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे...
मामले की जांच सीओ प्रदीप यादव को दी गई। जब महिला के परिजनों ने सीओ प्रदीप यादव से काफी गुहार की, तो महिला का मेडिकल करवाया गया और बयान दर्ज किए गए। घटना के बाद से अभी तक दोनों में से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और महिला के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ शुक्रवार को आईजी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed