फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur love affair Mother along with her lover killed her son

भरतपुर: संबंध बनाते देखा तो मां-चाचा ने घोंट दिया बेटे का गला, प्रेम प्रसंग में गई थी आठ साल के मासूम की जान

Fri, 22 Sep 2023 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

भरतपुर में आठ साल के बेटे ने मां और चाचा को अवैध संबंध बनाते देख लिया, अपना राज खुलने के डर दोनों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक खेत में दफना दिया। 2.5 साल बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।  

विज्ञापन
Bharatpur love affair Mother along with her lover killed her son
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मां और चाचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में देवर-भाभी के अवैध संबंधों के बीच आए 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। खुद मां और चाचा ने मिलकर मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को खेत में दफना दिया। दो साल पहले हुई दिल दहला देने वाली इस घटना का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना रूपबास थाना इलाके के चंदनपुरा गांव की है। थाना प्रभारी बने सिंह गुर्जर ने बताया कि चंदनपुरा गांव में रहने वाले ज्ञानसिंह पुत्र महाराज सिंह ने 15 फरवरी 2021 को अपने बेटे गोलू उर्फ सत्यवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तीन दिन बाद 18 फरवरी को गोलू की लाश लाखन सिंह ठाकुर के गोभी और मटर के खेत में दबी हुई मिली। लेकिन, पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद 31 दिसंबर 2021 को एफआर लगाकर केस बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


एफआर लगाने के बाद मृतक के पिता ज्ञानसिंह के जयपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच कराने की मांग की। जिस पर सुनवाई करते हुए होईकोर्ट ने आरपीएस स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए। आदेश के बाद नीतिराज सिंह सीओ बयाना और गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की।  इस दौरान मृतक के चाचा कृष्ण कांत उर्फ कृष्णा पुत्र हीरा लाल और मां हेमलता पत्नी ज्ञानसिंह के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई। जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों गोलू की हत्या में शामिल होने से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मां और चाचा ने बताया कि गोलू ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के डर से दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव ठिकाने लगाने के लिए सब्जी के खेत में ले जाकर दफना दिया। आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed