फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan bjp fifth candidate list 2018 election released

राजस्थान चुनाव: भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, सचिन पायलट के सामने यूनुस खान को टिकट

Mon, 19 Nov 2018 11:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Nov 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan bjp fifth candidate list 2018 election released

भारतीय जनता पार्टी ने टोंक विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी को बदलते हुए वहां से यूनुस खान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर खान का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से होगा। भाजपा ने सोमवार को जारी प्रत्याशियों की अपनी अंतिम सूची में यूनुस खान का नाम टोंक सीट से शामिल किया। पार्टी ने इससे पहले यहां से मौजूदा विधायक अजित सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस ने जब मुस्लिम बहुल टोंक सीट से पायलट को उतारने की घोषणा की तो यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा यहां अपने प्रत्याशी को बदलकर यूनुस खान को उतार सकती है। दरअसल वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर मंत्री रहे यूनुस खान इस समय डीडवाना से विधायक है। पार्टी ने अब तक जारी अपनी तीन सूचियों में उनका नाम ही शामिल नहीं किया था। अपनी पांचवीं सूची में पार्टी ने टोंक से मेहता व खेरवाड़ा से शंकर लाल खराड़ी का नाम वापस लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मेहता की जगह यूनुस खान तथा शंकरलाल की जगह नानाला आहरी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने कोटपूतली से मुकेश गोयल, बहरोड़ से मोहित यादव, करौली से ओपी सैनी, केकड़ी से राजेंद्र विनायक व खींवसर से रामचंद्र उत्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन का आज यानी सोमवार आखिरी दिन है।


बता दें कि रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी थी। अपनी चौथी सूची में पार्टी ने 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।  इस से पहले भाजपा ने शनिवार को भी 8 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें सवाई माधोपुर से विधायक दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को टिकट दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले रामकिशोर सैनी को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। 

मालूम हो कि भाजपा की पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। इसके बाद पार्टी ने शनिवार को 8 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। झालरापाटन के मैदान में वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed