फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharat Jodo Yatra upsets Modi government Congress president Dotasara said BJP candidate threatened Kharge

Politics: ‘भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई’, कांग्रेस नेता डोटासरा बोले- BJP कैंडिडेट ने खरगे को धमकाया

Sat, 06 May 2023 04:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 04:09 PM IST
सार

डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानते हैं। उनका यह बयान आना कि 9 साल पहले भारत घुटनों पर चल रहा था और आज सीना तान कर चल रहा है। उन्हें यह सोचना चाहिए कि बीजेपी नेताओं ने भी देश पर राज किया था।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra upsets Modi government Congress president Dotasara said BJP candidate threatened Kharge
गोविंद सिंह डोटासरा

विस्तार

राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जब से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली है, तब से भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार बौखलाई हुई है और बेचैन है। वह ऐसी-ऐसी हरकतें कर रही है, जो प्रजातंत्र के लिए बहुत घातक है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी को इस पर एक्शन लेना चाहिए
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सियासी हमला करते हुए कहा कि कर्नाटक में अपनी संभावित हार से बौखला कर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चहेते नेता, जिन्हें बीजेपी ने बहुत ही शान से कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का टिकट थमाया है। उस प्रत्याशी मणिकांत राठौर ने बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन

यह ऐसी कायराना हरकत है कि पीएम मोदी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को टिकट देने की बजाय पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। जो विपक्षी दल के अध्यक्ष की गरिमा नहीं रख सकता। सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को जिसने तार-तार कर दिया, ऐसे नेता को बीजेपी चुनाव लड़वा रही है। इससे जनता में क्या संदेश पार्टी देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देश की गरिमा कम और कलंकित कर रहे हैं
डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानते हैं। उनका यह बयान आना कि 9 साल पहले भारत घुटनों पर चल रहा था और आज सीना तान कर चल रहा है। उन्हें यह सोचना चाहिए कि बीजेपी नेताओं ने भी देश पर राज किया था। बीजेपी नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भी देश के प्रधानमंत्री बने थे, दूसरे दलों के नेता भी प्रधानमंत्री बने थे। सिर्फ कांग्रेस ने ही देश पर राज नहीं किया। लेकिन आप अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए उन सबकी नाकामयबी बताते हुए अपना ही महिमामंडन कर रहे हो।


डोटासरा ने कहा कि- हिंदुस्तान हमेशा से सिर ऊंचा करके ही चला है, उसका मान और सम्मान पूरे देश और दुनिया में हमेशा रहा है। आज भी भारत का मान सम्मान हमारे स्वच्छ लोकतंत्र के कारण है। लेकिन उसे बीजेपी कलंकित करने का काम कर रही है। बार-बार वोट की फसल काटने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, इससे पूरे विश्व में हमारे देश की गरिमा कम हो रही है। आप खुद देश के प्रधानमंत्री हो। आप जिस देश पर शासन कर रहे हो उसकी गरिमा को कम करने और कलंकित करने का काम कर रहे हो,  जनता माफ नहीं करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed