{"_id":"659e98b78e0b045bd3080a9b","slug":"bhajanlal-government-transferred-40-ias-officers-in-rajasthan-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भजनलाल सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 40 IAS अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भजनलाल सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 40 IAS अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश
Wed, 10 Jan 2024 06:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:46 PM IST
सार
Rajasthan Bhajanlal Government: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे कुछ दिन पहले कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में एक फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार की ओर से 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को इसे लेकर कार्मि विभाग ने आदेश जारी किए। बता दें कि इससे पहले भाजपा सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर भी बदले थे। देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
नई तबादला सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सचिव आईएएस टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव नगरीय, आवासन विभाग और प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग दिया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सुबोध अग्रवाल को जलदाय विभाग से एसीएस से आईजीपीआरएस के अध्यक्ष के तौर पर पोस्टिंग दी हैं। अखिल अरोड़ा एसीएस वित्त, आबकारी और टैक्सेशन में बरकरार हैं। लेकिन, उनसे आईटी और डीआईपीआर विभाग ले लिए गए हैं। अपर्णा अरोड़ा को एसीएस देवस्थान और उपनिवेशन के पद पर बरकरार रखा है, उनसे सैनिक कल्याण और देवस्थान वापस लिया गया है। एसीएस आनंद कुमार के पास गृह, होम गार्ड, जेल, एसीबी बरकरार रखा है, उन्हें परिवहन विभाग और रोडवेज की जगह आपदा प्रबंधन दिया है।
विज्ञापन
संदीप वर्मा को एसीएस विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग से पीडब्ल्यूडी में एसीएस लगाया गया है। श्रेया गुहा परिवहन विभाग की एसीएस होंगी। इसके अलावा जोधपुर जेडीए का नया आयुक्त उत्साह चौधरी को नियुक्त किया गया है। मंजू राजपाल को जयुपर जेडीए आयुक्त पद लगाया गया है। महेश शर्मा को अजमेर संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/01/10/ias-trfr-100124_659e9910844ca.pdf