{"_id":"63edc6ba4383afc5390f8896","slug":"beniwal-expressed-concern-over-illegal-mining-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सांसद बेनिवाल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- मंत्रियों के संरक्षण में बढ़ रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सांसद बेनिवाल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- मंत्रियों के संरक्षण में बढ़ रहा अवैध खनन
Thu, 16 Feb 2023 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:34 PM IST
सार
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने अवैध खनन और बजट को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों के संरक्षण में ही प्रदेश में अवैध खनन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। बीती शाम बीकानेर आए बेनीवाल ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार को बजरी माफिया चला रहे हैं। राज्य में सरकार के इशारे पर अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। मंत्रियों के संरक्षण में अवैध खनन बढ़ रहा है। बजरी माफिया के खिलाफ अगर मामला भी दर्ज कराना होता है, तो मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे अवैध खनन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन सरकार के इशारे पर ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया बॉर्डर तक पहुंच चुके हैं। बेनीवाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उनका कहना है कि सीबीआई जांच से ही स्पष्ट होगा कि सरकार के कौन-कौन मंत्री इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
बजट की घोषणाओं से जनता का भला नहीं होगा
बजट को लेकर भी सांसद ने जमकर भड़ास निकाली। बजट की घोषणाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से जनता का भला नहीं होने वाला। राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों के ही बजट में सिर्फ थोथी घोषणाएं की गईं हैं। केंद्र सरकार के बजट में तो राजस्थान का नाम तक नहीं है। आगे की क्या ही उम्मीद की जाए। बजट की बातों के दौरान ही उन्होंने बजरी की दरें सस्ती करने, स्टेट हाईवे को टोल टैक्स से मुक्त करने पर बल दिया। बेनीवाल ने कहा कि स्टेट टोल टैक्स को तो समाप्त कर देना चाहिए। टोल टैक्स से लूटा जा रहा है। सचिन पायलट के बारे में बेनीवाल ने कहा कि पायलट को अब अलग से पार्टी बनानी चाहिए।
विज्ञापन