{"_id":"627cfbcb86e8be02e02feff1","slug":"before-engagement-groom-asked-for-rs-25-lakh-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सगाई से पहले लड़के ने मांगा 25 लाख का दहेज, परिवार भी अड़ा रहा, 20 मई को होनी थी शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सगाई से पहले लड़के ने मांगा 25 लाख का दहेज, परिवार भी अड़ा रहा, 20 मई को होनी थी शादी
Thu, 12 May 2022 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 May 2022 05:51 PM IST
सार
युवक ने फोन कर 5 लाख रुपये सगाई और विवाह के दौरान 20 लाख देने की बात कही। पीड़ित पिता ने उसके परिवार से बात की तो वह भी इसी मांग पर अड़ गए। इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे ने 25 लाख रुपए की मांग कर दी। पीड़ित लड़की के पिता ने दूल्हे के पिता और परिजनों से बात की, लेकिन वह भी नहीं माने। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये सगाई और 20 लाख रुपये शादी के दौरान चाहिए। तंग आकर पिता ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला अलीगढ़ थाना क्षेत्र के देवली गांव का है। यहां के रहने वाले हरि भजन मीणा की बेटी की सगाई गत 10 मई को समीप गांव एक युवक के साथ होनी थी। रिश्ता तय करते समय हरि भजन ने काफी रुपये खर्च किए। इसके बाद 20 मई को शादी होना तय हो गई।
विज्ञापन
हरिभजन ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार विवाह की तैयारियों में लगा हुआ था। कार्ड छप गए, बैंड, टेंट और हलवाई सहित अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थीं। 10 मई को बेटी की सगाई होनी थी, उससे पहले युवक का फोन आया कि उसे सगाई में 5 लाख और विवाह के दौरान 20 लाख रुपये चाहिए। इसके बाद उसने दूल्हे के पिता और परिवार से बात की, लेकिन वह भी इस मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
हरि भजन ने पुलिस को बताया कि शादी तय करने के दौरान वर पक्ष ने सिर्फ कन्या और कलश ही मांगा था। किसी प्रकार के लेनदेन से उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद भी रिश्ता तय करते समय उसने अच्छी राशि खर्च थी, लेकिन 25 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।