फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bee attack on Bus Passengers in Dholpur many injured

Rajasthan: बस में घुसकर मधुमक्खियों का अटैक, यात्रियों के हाथ, पैर और मुंह सुज गए, कई हुए बेहोश

Mon, 10 Oct 2022 08:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 08:13 AM IST
सार

यात्री मधुमक्खियों से पीछा छुड़ाने के लिए खेतों में भागे लेकिन मधुमक्खियों ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने यात्रा को डंक मारे। यात्रियों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Bee attack on Bus Passengers in Dholpur many injured
धौलपुर में मधुमक्खियों ने किया अटैक - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर सैंपऊ कस्बे के पास रविवार को एक बस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बस में 40 से 50 यात्री बैठे थे। हमले में यात्रियों के हाथ, पैर और मुंह सुज गए। वहीं कुछ यात्री बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुनीपुर निवासी 40 से 50 महिला और पुरुष यात्री शनिवार को गांव से बस करके गोवर्धन गिरिराज जी की परिक्रमा करने गए थे। वे सभी बस से ही लौट रहे थे, रास्ते में पेड़ की टहनी पर लटक रहे मधुमक्खी के छत्ते से बस टकरा गई। इतने में मधुमक्खियां बस के अंदर घुस गईं और सभी यात्रियों को काट लिया। चालक और यात्री मधुमक्खियों से बचने के लिए बस से कूद गए और खेतों में छिप गए। मुधमक्खियों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और काटती रही। इस हमले में कई महिलाएं और पुरुष मौके पर ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन


कई यात्री काफी देर तक खेतों में ही बेहोश पड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने यात्रियों को देखा और मधुमक्खियों से बच बचाकर जैसे-तैसे घायलों को बचाया। इस दौरान एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए बाड़ी के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सभी का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed