फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beawar : 3 accused arrested by police on charges of theft in bank and finance company, stolen goods recovered

Beawar News: बैंक और फाइनेंस कंपनी में चोरी के आरोप में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी का माल बरामद

Mon, 03 Jun 2024 03:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 03:01 PM IST
सार

पिछले महीने ब्यावर जिले में अजमेर रोड पर इंडसइंड बैंक तथा नामदेव फाइनेंस में हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Beawar : 3 accused arrested by police on charges of theft in bank and finance company, stolen goods recovered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर जिले में गत माह 10 मई को अजमेर रोड पर स्थित इंडसइंड बैंक तथा नामदेव फाइनेंस में हुई चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिटी थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए चोरों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को शहर में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना ने प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि गत 11 मई को इंडसइंड बैंक व नामदेव फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों ने सिटी थाने में एक लिखित शिकायत देकर बताया कि दस मई की रात्रि में तीन अज्ञात चोरों द्वारा इंडसइंड बैंक तथा नामदेव फाइनेंस कम्पनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बैंक और फाइनेंस में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
विज्ञापन


ब्यावर में हो रही लगातार चोरियों को रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह चौधरी के मार्गदर्शन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन में अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इस संबंध में अनुसंधान टीम ने घटना स्थल के आसपास के अलग अलग रूटों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास की जगहों पर गहनता के साथ तलाश की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिरों से मिली सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों मनोहर, भगवान तथा मोहन को दस्तयाब कर कड़ाई से पूछताछ की जिस पर उन्होंने बैंक तथा फाइनेंस कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस को आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना है, इसी को लेकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed