Barmer: थार महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, तस्वीरों में देखिए कला और संस्कृति का अनूठा जोड़
थार महोत्सव और राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देनेवाले थार महोत्सव और राजस्थान दिवस समारोह 2022 का शुभारंभ सोमवार को हो गया। थार महोत्सव का आगाज भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।
जिला कलेक्टर लोक बंधु और जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गांधी चौक से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव के बैनर के साथ कलाकार और उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे ऊंट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ और पुलिस विभाग के बैंड दल, ढ़ोल और नगाड़े बजाते निकले। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बालोतरा में सेलेब्रिटी नाइट सहित जिला मुख्यालय बाड़मेर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बालोतरा सेलेब्रिटी नाइट में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और मामे खां बैंड की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।