{"_id":"6415616b87d964c4d30bb786","slug":"barmer-police-caught-gujarat-tanker-full-of-illegal-liquor-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा गुजरात का टैंकर, 20 लाख कीमत के 411 कार्टन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा गुजरात का टैंकर, 20 लाख कीमत के 411 कार्टन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sat, 18 Mar 2023 12:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:30 PM IST
सार
बाड़मेर की पचपदरा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर के टैंक से 20 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने टैंकर में बने अलग-अलग कम्पार्ट से अलग-अलग ब्रांड के कुल 411 कार्टन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब बरामद
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि बरामद 411 कार्टन में शराब की अलग-अलग ब्रांड की 4932 बोतल मिलीं हैं। अवैध शराब और टैंकर को जब्त कर वाहन चालक जोगाराम देवासी पुत्र भारता राम (45) निवासी हेमा गुड़ा थाना झाब जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त एवं संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
एसपी आनंद ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर एएसपी नितेश आर्य, सीओ मदनलाल के सुपरविजन और एसएचओ राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआई ओमप्रकाश ने टीम समेत नेशनल हाईवे पर भांडियावास में नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर के टैंकर को रोका गया। टैंकर में अलग-अलग कंपार्टमेंट बने हुए थे। इन कंपार्ट से पुलिस टीम ने 411 कार्टन से 4932 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी की गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दौलाराम की विशेष भूमिका रही है।