{"_id":"64c7967b0f0f79209a083dd0","slug":"barmer-news-clash-between-police-and-nsui-students-police-detained-six-students-using-mild-force-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: पुलिस और NSUI के विद्यार्थियों के बीच हाथापाई, बल प्रयोग कर छह छात्र हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: पुलिस और NSUI के विद्यार्थियों के बीच हाथापाई, बल प्रयोग कर छह छात्र हिरासत में लिए
Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:29 PM IST
सार
बाड़मेर में एनएसयूआई के बैनर तले लेक्चरर के तबादलों से नाराज विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। इन दौरान विद्यार्थियों और पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस बीच पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर छह विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच हाथापाई हो गई। जिले के राजकीय पीजी काॅलेज से लेक्चरर के तबादलों से नाराज विद्यार्थी एनएसयूआई के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग किया और छह विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। छात्रों को हिरासत में लेने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पीजी कॉलेज के विद्यार्थी कोतवाली थाने के आगे जमा हो गए।
विज्ञापन
छह लेक्चरर के तबादले से नाराज विद्यार्थी
राजकीय पीजी कॉलेज में एक साथ 6 लेक्चरर का पिछले दिनों तबादला किया गया है। इसके चलते छात्रों में रोष है। तबादलों को निरस्त करने की मांग को लेकर विद्यार्थी कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़कर जबरदस्त तरीके से नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज पहले ही लेक्चरर की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन कॅालेज में मौजूद लेक्चरर का भी तबादला हो गया। इससे कॉलेज में पढ़ाई करने भी बहुत मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के साथ हुई झड़प में छह विद्यार्थी हिरासत में
कॉलेज के गेट पर काफी समय तक चल रही नारेबाजी प्रदर्शन को लेकर कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थियों से समझाइश की, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और पुलिस के साथ उलझ गए, जिसके चलते पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। विद्यार्थियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर 6 विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन