फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baraat procession on 51 tractors in Gudamalani of Rajasthan Barmer

Rajasthan: बाड़मेर के गुड़ामालानी में 51 ट्रैक्टरों पर निकली बारात, ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Tue, 13 Jun 2023 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

दूल्हे के पिता जेठाराम कड़वासरा ने कहा कि मेरी बारात एक ट्रैक्टर पर निकली थी। इसलिए बेटे की बारात 51 ट्रैक्टरों पर निकाली है।

विज्ञापन
Baraat procession on 51 tractors in Gudamalani of Rajasthan Barmer
ट्रैक्टर पर बारात लेकर जाते बाराती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर के गुड़ामालानी में सोमवार को 51 ट्रैक्टरों पर बारात निकली। एक किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ निकला। दूल्हा खुद भी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा। दूल्हे के पिता जेठाराम कड़वासरा ने कहा कि मेरी बारात एक ट्रैक्टर पर निकली थी। इसलिए बेटे की बारात 51 ट्रैक्टरों पर निकाली है।

विज्ञापन


रेतीले राजस्थान में शादी के सुरीले रंग ट्रैक्टर ट्रॉलियों के एक किलोमीटर लंबे काफिले के साथ बाड़मेर में देखने को मिले। गुड़ामालानी में सगराणियों की बेरी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी की शादी रोली गांव की ममता गोदारा के साथ हुई। सोमवार सुबह दूल्हे के घर से बारात 15 किलोमीटर दूर रोली गांव के लिए 51 ट्रैक्टर पर रवाना हुई। 51 ट्रैक्टर पर करीब 200 से ज्यादा बाराती थे। दूल्हे प्रकाश चौधरी ने बताया कि मेरा परिवार किसान है। सभी खेती-बाड़ी करते हैं। किसान की पहचान ट्रैक्टर है। मेरे पिता की एक ट्रैक्टर पर बारात निकली थी। तब पूरे परिवार ने सोचा, क्यों न एक से बढ़ाकर 51 ट्रैक्टर पर बारात ले जाई जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार कुटुंब में 20-30 ट्रैक्टर पहले से मौजूद, किसान साथियों ने मिलकर कुल 51 ट्रैक्टर किए जमा
दूल्हे के पिता जेठाराम ने बताया कि ट्रैक्टर को धरती पुत्र का दर्जा दिया जाता है। मेरे पिता-दादा की बारात ऊंटों पर निकली थी। हमारे परिवार में 20-30 ट्रैक्टर पहले से हैं और मेरे किसान साथियों ने मिलकर कुल 51 ट्रैक्टर की सूची बनी थी। सुबह जब बारात निकली थी, तब 10-12 ट्रैक्टर और आ गए थे।


पहले किसान का साथी ऊंट था, अब ट्रैक्टर
बारातियों का कहना है कि हम लोग खेतीबाड़ी ट्रैक्टर से करते हैं, तो बारात इस पर क्यों नहीं ले जा सकते हैं? बारात गांव में पहुंची तो एक बार में इतनी संख्या में ट्रैक्टर देखकर लोग भी हैरान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed