फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Chief Minister offers prayers at Tripura Sundari temple; discusses election-related matters with party workers

बांसवाड़ा: मां त्रिपुरा सुंदरी के दरबार पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Sun, 18 Oct 2026 07:37 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 07:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, जनसंपर्क और संगठन मजबूती पर चर्चा की।

विज्ञापन
Chief Minister offers prayers at Tripura Sundari temple; discusses election-related matters with party workers
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार दोपहर बाद बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और पंचायतीराज चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर बाद त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद शपथनीक मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर के समीप बने रेस्ट हाउस में उन्होंने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर करें कार्य
मुख्यमंत्री ने बाद में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों के साथ आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने पंचायत चुनावों की तैयारियों की जानकारी ली। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क को सुदृढ़ करने और जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पुलिस पर दबाव से लेकर परिसीमन में धांधली तक…पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप; क्या कहा?


कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं। उनका समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ही हमारी ताकत है। इसी सामूहिक प्रयास से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को साकार करना है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, कैलाश मीणा शंकरलाल डेचा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, अशोक पटेल, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, भगवतपुरी, सभापति मुकेश रावत, केके गुप्ता सहित अन्य जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed