{"_id":"64d24e5e27e61d13aa0b92d7","slug":"banswara-govind-guru-tribal-university-incubation-and-innovation-center-will-be-built-cm-gehlot-approved-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara: गोविंद गुरु जनजातीय विवि में बनेगा इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर, राहुल के दौरे से पहले CM की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara: गोविंद गुरु जनजातीय विवि में बनेगा इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर, राहुल के दौरे से पहले CM की मंजूरी
Tue, 08 Aug 2023 07:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Aug 2023 07:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर बनाने की मंजूरी दे दी है। राहुल गांधी के मानगढ़ धाम दौरे से एक दिन पहले गहलोत ने इसके लिए 6.89 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6.89 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के इस निर्णय से आदिवासी क्षेत्र के स्टूडेंट्स और युवाओं में इनोवेशन स्किल बढ़ेगी और मोटिवेशन मिलेगा। यहां इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना होगी। साथ ही, जनजाति क्षेत्र के युवाओं को इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन
यह इनक्यूबेशन सेंटर उद्यमियों के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ इनक्यूबेशन स्थान, प्रयोगशाला, सभागार, टिंकरिंग लैब, एआर और वीआर सेटअप उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर का प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों को मेंटर्स के साथ बातचीत के माध्यम से सीखे गए वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित करना और सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।