फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bahujan samaj party mla reaches rajasthan assembly

पुलिस हिरासत में विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक

Sat, 12 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:26 AM IST
सार

  • विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक
  • न्यायिक अभिरक्षा में थे विधायक
  •  इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा

विज्ञापन
bahujan samaj party mla reaches rajasthan assembly

विस्तार

हत्याकांड का षड्यंत्र रचने के मामले के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल काट रहे राजस्थान के धौलपुर जिले के बसपा विधायक बीएल कुशवाह शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे। अदालत की मंजूरी के बाद कुशवाह को लेकर धौलपुर पुलिस विधानसभा पहुंची और उन्हें विधानसभा सुरक्षाकर्मियों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा। कुशवाह इन दिनों चर्चित नरेश कुशवाह (कथित बहन के प्रेमी) हत्याकांड मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। उच्च न्यायालय की तरफ  से कुशवाह को केवल एक दिन ही विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। कुशवाहा ने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा सीढ़ियों में दंडवत किया और हाथ जोड़कर पूजा भी की। विधायक ने मीडिया से कहा कि वह विधानसभा में उनके क्षेत्र की समस्या उठाने के लिए आए हैं।

विज्ञापन


अदालत ने भी इस भावना को समझकर अनुमति दी है। कुशवाह ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए क्षेत्र की समस्या उठाईं। उन्होंने सदन में कहा कि धौलपुर के लोगों को चंबल नदी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed