{"_id":"641da1cd8e6925527e07ff73","slug":"bageshwar-dham-udaipur-police-filed-fir-against-pandit-dhirendra-shastri-accused-of-inciting-religious-sentime-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- कुंभलगढ़ दुर्ग पर लगा हरा झंडा उतारकर भगवा फहराओ, उदयपुर में FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- कुंभलगढ़ दुर्ग पर लगा हरा झंडा उतारकर भगवा फहराओ, उदयपुर में FIR
Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
सार
उदयपुर एसपी विकाश शर्मा ने बताया कि धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कई ऐसी बातें कहीं जिससे धार्मिक भावनाएं भड़की हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने दर्ज किया केस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में धर्मसभा में शामिल होने आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एफआईआर में धीरेंद्र शास्त्री पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुरुवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कुंभलगढ़ दुर्ग पर लगे हरे झंडों को हटाकर वहां भगवा झंडा लगाओ। धीरेंद्र शास्त्री पर इसी बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसपी विकाश शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में धार 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। उदयपुर में शुक्रवार को भारतीय नववर्ष के अवसर पर गांधी मैदान में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर सहित कई अन्य संत मौजूद थे।
विज्ञापन
एसपी शर्मा ने बताया कि धर्मसभा को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कई ऐसी बातें कहीं जिससे धार्मिक भावनाएं भड़की हैं। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
संबोधन में क्या कहा?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश शास्त्री ने धर्म सभा में राजसमंद जिले के ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग किले पर लगे हरे झंडों को हटाकर वहां पर भगवा झंडे लगाने की बात कही थी। उन्होंने धर्म सभा में मौजूद लोगों को उकसाया। धीरेंद्र शास्त्री के संबोधन के बाद कुछ युवा कुंभलगढ़ किले में भगवा झंडे लेकर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जो #हिंदूराष्ट बनाएगा वो ही गद्दी पर लोट के आयेगा । कल जोधपुर की सभा ॥ #हम_सब_हिंदू_एक_हैं pic.twitter.com/CRKZStakhr
— Devkinandan Thakur Ji ( सनातनी ) (@DN_Thakur_Ji) March 24, 2023