{"_id":"5cd145e5bdec22070149fee5","slug":"badmash-kidnapped-bride-after-marriage-in-sikar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में शादी के बाद विदा दुल्हन का अपहरण, समाजवालों ने थाने को घेरा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में शादी के बाद विदा दुल्हन का अपहरण, समाजवालों ने थाने को घेरा, केस दर्ज
Tue, 07 May 2019 03:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर के हिरण मगरी क्षेत्र के सवीना रेलवे अंडरपास पर मंगलवार सुबह विदाई के कुछ ही देर बाद दुल्हन का कथित प्रेमी सहित पांच युवक कार से अपहरण कर ले गए। आरोपी प्रेमी तितरड़ी निवासी प्रियंक और उसके साथियों ने दूल्हा-दुल्हन की कार पर हॉकी स्टिकों से हमला किया। इस दौरान कार का शीशा टूट गया और भटियानी चोहट्टा निवासी दूल्हा क्षितिज शर्मा घायल हो गया।
विज्ञापन
दूल्हे ने ही प्रियंक जीनगर सहित उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। उधर, घटना के बाद दुल्हन विनिता सुथार का एक पत्र भी सामने आया है जिसमें उसने खुद की मर्जी से आरोपी के साथ जाने की बात लिखी है। विनिता और प्रियंक का पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रदेश में दुल्हन को इस तरह से अगवा किए जाने का 20 दिन में यह दूसरा मामला है। 17 अप्रैल को सीकर जिले की धोद तहसील के नागवा गांव में विदाई के बाद ससुराल जा रही विवाहिता का बीच रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन