{"_id":"64af8f807025c6dfdb0261b3","slug":"attempted-rape-of-seven-year-old-innocent-in-dairy-barmer-police-arrested-accused-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: दूध लेने गई 7 साल की मासूम से डेयरी में दुष्कर्म का प्रयास, चीख सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: दूध लेने गई 7 साल की मासूम से डेयरी में दुष्कर्म का प्रयास, चीख सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भागा
Thu, 13 Jul 2023 11:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:15 AM IST
सार
बाड़मेर में डेयरी संचालक ने एक सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए और उसे बचा लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में डेयरी पर दूध लेने गई 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी सात साल की बेटी डेयरी पर दूध लेने के लिए गई थी। डेयरी के अंदर धोरीमन्ना बांधा गांव का रहने वाले पूनमाराम पुत्र ठाकराराम बैठा था।
विज्ञापन
वह बच्ची को बहला फुसलाकर डेयरी के अंदर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप का प्रयास करने का प्रयास करने लगा। जैस-तैसे बच्ची ने मुंह से कपड़ा निकाला और जोर-जोर चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को भीमथल रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। धोरीमन्ना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।