{"_id":"0e274e02e8862e8fba9ea8c20598b4ed","slug":"assembly-election-update-from-rajasthan-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: रोड नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: रोड नहीं तो वोट नहीं
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 22 Nov 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के आधा दर्जनगांवों के लोगों ने अपने वोट का महत्व समझ लिया है। हर विधानसभा चुनाव में गांववासियों को सड़का सपना दिखाकर प्रत्याशी वोट मांगने आते थे, और फिर अपनी शक्ल तक नहीं दिखाते थे।
विज्ञापन
इन आधादर्जन गांवों को जोडऩेवाले सड़क पर गांववासियों ने बैनर लगा दिया है कि रोड नहीं, तो वोट नहीं। अब जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आएगा वह इस बैनर को देखे बिना आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
वह समझ भी जाएगा कि गांववाले जागरूक हो गए हैं और इस बार फिर सपने दिखाना ठीक नहीं है। गांववासियों ने तय किया है कि जो सड़क बनवाने का वादा लिखित में देगा, उसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
वादों पर राजनीति गर्म
राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा ने घोषणा पत्र जनता को समर्पित कर दिया है और एक दूसरे के घोषणा पत्रों में दिए वादों को खोखले बताने की राजनीति शुरू कर दी है।
कांग्रेस की ओर से इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रभान ने भी कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर तैयार किया है। इधर, वसुंधरा राजे का आरोप है कि सरकार रहते कोई वादा पूरा नहीं किया, अब भाजपा के घोषणा पत्र को निशाना बनाया जा रहा है।