फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   assembly election 2018 : Ahmed Patel claims Congress will form government in five states

राजस्थान : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का दावा- पांचों राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Fri, 30 Nov 2018 03:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018 : Ahmed Patel claims Congress will form government in five states
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल - फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दावा किया है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जयपुर में प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा के दौरान अहमद पटेल ने यह दावा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


अहमद पटेल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया पर अनचाहा शिकंजा कसा हुआ है जो अघोषित इमरजेंसी के समान है। लेकिन हम चाहते है कि देश में मीडिया निष्पक्ष तरीके से अपना काम करे। 
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अहमद पटेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अहमद पटेल ने कहा, "चुनाव नजदीन आते ही ऐसी चीजें संसद में लाई जाएंगी। लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। किसी को बदनाम करने की यह एक नई प्रवृत्ति है। मीडिया पर चीजें चलवाई जाती हैं। भले ही जांच चल रही हो और कोई सबूत न हो।" 




पटेल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के समय सभी वर्गों को ध्यान पर रखकर न्याय देने की कोशिश की गई। 

मुख्यमंत्री के चेहरे पर पटेल ने कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा रही है कि निर्वाचित विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। 

पटेल ने गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर कहा, "आजादी के पहले और बाद भी कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता है। ही चाहें इंदिरा गांधी रहीं हो या राजीव गांधी... ठीक इसी तरह से सोनिया गांधी भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़कर पार्टी की अध्यक्ष बनीं। भाजपा में तो अध्यक्ष उपर से थोप दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed