{"_id":"650c033b26698db7a0066617","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-called-congress-a-traitor-ashok-gehlot-rahul-gandhi-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: असम के सीएम बोले- कांग्रेस और गद्दार एक ही शब्द, ये सनातन विरोधी और वादाखिलाफी करने वाली पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: असम के सीएम बोले- कांग्रेस और गद्दार एक ही शब्द, ये सनातन विरोधी और वादाखिलाफी करने वाली पार्टी
Thu, 21 Sep 2023 03:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सरमा ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को भी जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सब जगह घूमते रहते हैं, लेकिन रामलला के दर्शन करने मंदिर नहीं जाते। उन्हें लगता है कि रामलला के दर्शन करने से बाबर नाराज हो जाएगा। पता नहीं उन्हें बाबर और औरंगजेब से क्या प्रेम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान के जोधपुर में कांग्रेस, राहुल गांधी और सीएम गहलोत पर जमकर हमला बोला। सीएम हिमंता ने कांग्रेस को गद्दार बताया दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गद्दार एक ही शब्द है। जिले के लूणी में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा- कांग्रेस सनातन विरोधी और वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
सभा के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में कहते हैं कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम महिलाओं को ढाई हजार रुपये महीना देंगे। जब आप तेलंगाना में ये वादा करते हैं तो इसका लाभ राजस्थान की महिलाओं को क्यों नहीं दिया। सरकार होने के बाद भी आप इसे यहां लागू क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सरमा ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को भी जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सब जगह घूमते रहते हैं, लेकिन रामलला के दर्शन करने मंदिर नहीं जाते। उन्हें लगता है कि रामलला के दर्शन करने से बाबर नाराज हो जाएगा। पता नहीं उन्हें बाबर और औरंगजेब से क्या प्रेम है।
विज्ञापन
सरमा ने कहा कि अशोक गहलोत कहते हैं राजस्थान में हिंदुत्व को नहीं आने दूंगा, क्या हिंदुत्व उनका इंतजार करेगा। राजस्थान हिंदुओं की संस्कार भूमि है। यहां हिंदुत्व नहीं होगा तो क्या बाबर का तंत्र चलेगा। बाबर को लाने के लिए मतदाता सूचियों में गड़बड़ करते हो, पता नहीं बाबर से इतना क्यों प्यार करते हो। मैं कहता हूं कि अगर, राजस्थान आधिकारिक रूप से हिंदुत्व प्रदेश बनता है तो खुशी होगी।
असम के सीएम सरमा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका है। कांग्रेस को राजस्थान से विदा करो और भाजपा को लाओ। यह मोदी का चुनाव है, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। राजस्थान के चुनाव को सेमीफाइनल मानकर चलिए, भाजपा को 160-170 सीटें दिलाइए और लोकसभा चुनाव में मोदीजी को सौ फीसदी सीटें दीजिए।