{"_id":"64d645540adbdadd9c051868","slug":"asked-for-extortion-of-3-lakhs-in-name-of-lawrence-bishnoi-from-jewelers-of-jodhpur-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 3 लाख की रंगदारी मांगी, कहा- नहीं दिए तो मौत तय, मूसेवाला जैसा हाल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 3 लाख की रंगदारी मांगी, कहा- नहीं दिए तो मौत तय, मूसेवाला जैसा हाल होगा
Fri, 11 Aug 2023 07:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:57 PM IST
सार
जोधपुर के ज्वेलर्स को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें लिखा है- हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई पंजाब से, मेरी टीम आई है, उसे 3 लाख दे देना, नहीं तो मौत तय है। पुलिस का डर हमें मत बताना, वरना आपका हाल भी सिद्दू मूसेवाला के जैसे ही होगा।
विज्ञापन
ज्वेलर्स ने थाने में दर्ज कराया केस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जोधपुर के ज्वेलर्स से लॉरेंस गैंग के नाम और 3 लाख रुपए रंगदारी मांगने के लिए धमकी भरा लैटर आया तो डर के कारण उसके होश उड़ गए। धमकी दी गई कि पुलिस का डर हमें मत बताना, वरना आपका हाल भी सिद्दू मूसेवाला जैसा ही होगा। धमकी भरा ये पत्र बालेसर के एक ज्वेलर को मिलने के बाद उसने केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस युवक की तलाश शुरू कर दी है। जिसने यह लेटर ज्वेलरी शोरूम में रखा था। लैटर में लिखा है- "मैं लॉरेंस बिश्नोई पंजाब, मेरी टीम आपके पास आई हुई है। 3 लाख रुपए हमें इस पते पर दे देना और रुपए के बैग के पास एक झंडा लगा देना। नहीं देने पर सिद्दू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। बैग झंडी के पास रखकर चुपचाप चले जाना।"
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही धमकी भरा पत्र शोरूम में रखने वाले और इसे भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।